खैरमपुर में काले हिरण की मौत, अब तक 10
Source: bhaskar news | Last Updated 04:56(26/01/12)
मंडी आदमपुर . आदमपुर, सदलपुर और कोहली के बाद अब खैरमपुर गांव में काले हिरण को कुत्तों ने नोच डाला। उपचार के दौरान हिरण की मौत हो गई। यह 10 जनवरी से अब तक 10वें हिरण की मौत है। उधर, फतेहाबाद में मारे गए हिरण के मामले में खेत मालिक पर भी केस दर्ज कर लिया गया है।