विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Faridabad >> Kernel During The Construction

निर्माण के दौरान गिरी स्कूल की बिल्डिंग, तीन की मौत

भास्कर न्यूज | Dec 12, 2012, 01:14AM IST
 
 

फरीदाबाद.  नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजीडेंसी के ब्लॉक सी के पास निर्माणाधीन एक निजी स्कूल की तीन मंजिला इमारत मंगलवार दोपहर ढह गई। इससे वहां काम कर रहे तीन मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इमारत ढहने से हड़कंप मच गया।
 
पुलिस लाइन से 150 रंगरूट मौके पर पहुंचे। किसी तरह मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक मलबे में लोगों की तलाश जारी थी। 
 
ऐसे हुआ हादसा  
 
नहरपार सेक्टर-88 में एसआरएस रेजीडेंसी के कई टावर बनाए जा चुके हैं। इनमें सैकड़ों परिवार रह रहे हैं। रेजीडेंसी के ब्लॉक सी के पास कंपाउंड में काफी दिनों से एक नामचीन स्कूल की बिल्डिंग बन रही थी। तीन मंजिला ढांचा खड़ा हो गया था और फिनिशिंग का काम चल रहा था। बिल्डिंग के बेसमेंट में कुछ मजदूर अपने परिवार के साथ रहते थे। 
 
मंगलवार को बिल्डिंग में मजदूर काम कर रहे थे। दोपहर 12.45 बजे अचानक पूरी इमारत बेसमेंट में धंस गई। इससे कोहराम मच गया। आसपास टावरों में रह रहे लोग बाहर निकल आए। 
 
सूचना पर पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मलबे में दबे लोगों को क्रेन व जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। मरने वालों के नाम वीरू व गोपाल बताए गए हैं और तीसरे व्यक्ति की शिनाख्त मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी भोले प्रसाद के रूप में हुई। घायलों में अहमद, दीपक,  कमलेश, रेखा, अमरदीप, आनंदी, हेमंत और राम पदार्थ शामिल हैं।
 
मामले की जांच की जाएगी कि यह हादसा क्यों हुआ। जो लोग जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
 
-बलराज सिंह, डीसी
 
अभी राहत कार्य चल रहा है। पूरी तरह मलबा हटाने के बाद ही हताहतों की सही जानकारी मिल पाएगी।
 
-शत्रुजीत कपूर, पुलिसकमिश्नर
 
यह जमीन दिल्ली निवासी सुखवर्षा को 99 साल के पट्टे पर दी गई थी। सुखवर्षा की ओर से निर्माण का काम मेसर्स अरविंद कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था।
 
-संजीव ग्रोवर, एसआरएस ग्रुप के डिप्टी जीएम
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment