राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति में बदमाशों ने की लूटपाट
भास्कर न्यूज | May 23, 2012, 00:39AM IST

ट्रेन संख्या 122448 रात करीब सवा आठ बजे निजामुद्दीन स्टेशन से चली।करीब आठ बजकर तीस मिनट पर ट्रेन ओखला स्टेशन के पास पहुंची थी कि फर्स्ट एसी डिब्बे में तैनात दो बदमाशों ने डिब्बे में सवार यात्री वसुंधरा गाजियाबाद निवासी शकीला उनके पति अतीक और भाई के साथ लूटपाट की।बदमाशों ने कोच में सवार टीटी को पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया।बदमाशों ने दंपती से दस हजार रुपए, सोने की चेन, पर्स, एटीएम, क्रेडिट कार्ड और लैपटॉप का ब्रीफकेस भी ले गए।
करीब 15 मिनट तक लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही चेन पुलिंग कर दी।भागते समय बदमाशों ने बोगी के दरवाजे पर खड़े यात्री यूपी के हमीरपुर निवासी चंद्र कुमार के सिर पर पिस्तौल से वार कर लहूलुहान कर दिया और भाग निकले।
ट्रेन में लूट की सूचना से हड़कंप मच गया।फरीदाबाद स्टेशन पर यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी।पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।समझा जा रहा है कि हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से गाड़ी चलने के दौरान ही बदमाश कोच में सवार हो गए थे।कुछ देर बाद मौका देख वारदात को अंजाम दिया।





