विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> Looting Out Side From The Bank

दिनदहाड़े बैंक के बाहर 3.90 लाख रुपए लूटे

Dainik Bhaskar News | Dec 29, 2012, 08:35AM IST
 
 


गुडग़ांव। बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से 3.90 लाख रुपए लूट लिए। वारदात शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे सेक्टर-14 मार्केट में हुई। शोर सुनते ही पास ही मौजूद राइडर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बाइक का पीछा किया, लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। सिविल लाइंंस थाने की पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

सेक्टर-14 निवासी रिटायर्ड इंडियन एयरलाइंस कर्मी  चरनजीत सिंह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सेक्टर-14 स्थित आईसीआईसीआई बैंक में आए थे। साथ में उनका बेटा सचिन भी था। चरनजीत सिंह ने बैंक से 3,90,000 रुपए निकलवाए और रुपए थैले में रखे। दोपहर करीब 12:40 बजे दोनों पिता-पुत्र बैंक से बाहर निकले। सचिन पास ही खड़ी अपनी कार को चरनजीत सिंह के पास लाने के लिए चला गया। बैंक के बाहर ही एक बाइक पर हेलमेट पहने दो युवक आए। बाइक फिल्मी अंदाज में आकर चरनजीत के पास रुकी और पीछे बैठे युवक ने उससे रुपयों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद दोनों बाइक सवार युवक काले रंग की पल्सर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। चरनजीत ने शोर मचाने पर उनके पुत्र सचिन ने देखा कि बाइक सवार युवक वहां से फरार हो रहे थे।

शोर सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद पुलिस की राइडर पर तैनात दो जवानों ने बाइक का पीछा किया। लेकिन कुछ दूर जाते ही बाइक सवार बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस की आंखों से ओझल हो गए। वारदात की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। इसके बाद एसीपी सिटी नरेंद्र कादïयान, सिविल लाइंस एसएचओ नरेश कुमार के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें भी मौके पर पहुंची। आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर जांच की गई, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका। सिविल लाइंस थाना एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

फिरोजपुर झिरका त्नगांव मूसा नगर में अरावली पब्लिक स्कूल के पास गुडग़ांव-अलवर मुख्य मार्ग पर ऑल्टो व इंडिका कार की टक्क र में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई। हो गई। कार चालक मौके पर कार छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव मूसानगर के मुख्य मार्ग पर ऑल्टो व इंडिका की शुक्रवार सुबह टक्कर हो गई। इसी दौरान जलालपुर निवासी जफूर वहां सड़क किनारे खड़ा था। कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिक चोट लगी होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आस-पास के लोग जब तक दुर्घटना स्थल पर पहुंचते, कार चालक वहां से फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। दोनों गाडिय़ों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी। मामले के आईओ मनीराम ने बताया कि फरार वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment