विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Faridabad >> Made By The Wife That Her Husband Had Committed Suicide So Compelling

पत्नी ने कर दिया इतना मजबूर कि पति ने कर ली आत्महत्या

bhasker news | Dec 10, 2012, 04:46AM IST
 
 


गुडग़ांव. शेयर ब्रोकर आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी सहित छह लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। 

शेयर ब्रोकर की लाश के पास से शनिवार को एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने आर्थिक तंगी और परिवारिक कलह की बात कहते हुए मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है।

मगर सेक्टर 56 थाना पुलिस ने शेयर ब्रोकर के भाई के बयान लेकर प्राथमिक जांच के बाद रविवार को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया।  मूलरूप से दिल्ली के पश्चिम विहार के निवासी प्रदीप (30) की लाश शनिवार को सुशांत लोक स्थित एच ब्लॉक में किराए के मकान में मिली थी।

पुलिस भी इसे आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या मानकर चल रही थी, लेकिन मृतक के भाई संदीप कुमार ने अपने भाई की आत्महत्या का जिम्मेदार प्रदीप की पत्नी, सास व ससुर व फाइनेंस कंपनी की एक अधिकारी को ठहरा दिया। संदीप का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके भाई को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।


पुलिस ने मृतक प्रदीप की पत्नी उपासना, ससुर वीके अहलावत, सास विमला के अलावा बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी सौरभ, दिल्ली के मुनिरका निवासी अरुण टोकस, दिल्ली के टैगौर नगर निवासी नितिन खरबंदा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक नामजद लोगों से पूछताछ की जाएगी और इसके बाद जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारी भी की जाएगी। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रदीप को शेयर में बड़ा घाटा हुआ था। जिससे वह कर्जदार हो गया था। जब इस बीच पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई तो उसने मौत को गले लगा लिया।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment