विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Sirsa >> Man Burnt Wife And Two Childrens

शरीर पर नहीं चोट के निशान, ज़िंदा ही जलाया था पत्नी और बच्चों को

भास्कर न्यूज | Sep 22, 2012, 04:39AM IST
 
 


सिरसा।गांव नटार की ढाणी बाजेकां वाली में 18 सितंबर की रात को एक घर में आग लगने व संदूक में महिला व उसके दो बच्चों के शव मिलने की वारदात में जांच आगे बढ़ने के साथ ही परतें खुलती जा रही हैं। शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि तीनों ही जिंदा जले थे मगर उन्हें किसी तरह की कोई चोट आदि नहीं लगी। पहले संशय था कि शायद मलकीत ने तीनों को मारने के बाद आग लगाई है। इसके साथ ही पुलिस ने जांच में वारदात की वजह अवैध संबंधों की बात को भी स्पष्ट किया है, जिसका शुरूआती दौर में कयास लगाया जा रहा था।

 

पुलिस ने महिला व बच्चों की हत्या के आरोपी के साथ अवैध संबंध रखने वाली मीनू नामक विधवा को भी गिरफ्तार कर लिया है तो आरोपी पति मलकीत पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को मीनू को सीमा सिंघल की अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं आरोपी मलकीत को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि वारदात का पूरा खुलासा किया जा सके।

 

वारदात की रात गया था महिला मित्र से मिलने

 

सदर थाना प्रभारी एवं ट्रिपल मर्डर केस के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जगदीश राय ने बताया है कि आरोपी मलकीत व मीनू ने स्वीकार किया है कि दोनों के संबंध रहे हैं। बताया गया है कि वारदात की रात को मलकीत की माता के पैर में सूजन के चलते वे उसे अस्पताल में भर्ती करवाने लाए थे। उसके परिवार के अन्य सदस्य भी थे। रात को माता को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद मलकीत अपनी महिला मित्र मीनू से मिलने चला गया। वह मीनू के पास ही था कि पीछे से मलकीत की पत्नी अमरजीत कौर का फोन आया था। इसके बाद मलकीत के घर आग लगने की घटना हुई। आरोपी मलकीत कह रहा है कि उसने पत्नी व बच्चों को नहीं मारा बल्कि वह खुद ही मरी है मगर पुलिस अभी भी उसे ही हत्यारा मान रही है। इस सच्चाई से पर्दा अब रिमांड के दौरान उठेगा।

 

ये था मामला

 

गौरतलब है कि गांव नटार की ढाणी बाजेकां वाली में 18 सितंबर की रात सनसनीखेज वारदात हुई। 19 सितंबर को तड़के सदर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला 35 वर्षीय अमरजीत कौर व दो वर्षीय बच्ची नवदीप कौर व छह माह के सहजपाल के शव जली हुई अवस्था में संदूक में मिले। पुलिस ने प्रथम दृष्टया में मृतक महिला के पति मलकीत के किसी महिला से अवैध संबंध को वारदात की वजह मानते हुए उसे हत्या का मुख्य आरोपी बनाकर जांच शुरू की। साथ ही पुलिस ने पति,ससुर, देवर और एक अज्ञात महिला पर हत्या व हत्या साजिश में शामिल होने का केस दर्ज किया।

मशहूर पूरन सिंह ढाबे की संचालक के घर में लाखों की चोरी

मॉल की पार्किंग में महिला के साथ अश्लील हरकतें, विरोध पर पिटाई

विवादित फिल्म ‘इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स’ का गुड़गांव में भी विरोध,

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment