रोहतक . रेलवे-झज्जर रोड के बीच सईद गली में स्थित एक ज्वैलर शॉप से तीन नकाबपोश बदमाशों ने ढाई किलो सोना और पांच लाख रुपए लूट लिए। घटना सुबह ७.३क् बजे की है। ज्वैलर शॉप के मालिक ओमप्रकाश दुकान खोलने के बाद सफाई कर रहे थे, तभी बाइक से उतरकर तीन नकाबपोश दुकान में घुसे। एक ने उन पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने तिजोरी से ढाई किलो सोना और ५ लाख रुपए बैग में भर लिए। पांच मिनट में ही बदमाश करीब ८क् लाख का सामान लूटकर फरार हो गए।
दुकान में बंद किया
जाते समय बदमाशों ने दुकान मालिक को तिजोरी वाली जगह के पिछले हिस्से में बंद कर दिया। मोबाइल फोन से उन्होंने अपनी पत्नी को वारदात की सूचना दी।
आखिर कैसे पकड़ेंगे
जिस दुकान में लूट हुई, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस के पास कोई पुख्ता सुराग नहीं है, जिसके आधार पर जल्द यह गुत्थी सुलझाई जा सके।
सुनारिया में शाम को मिले डिब्बे
जेवरात के खाली डिब्बे शाम को सुनारिया गांव के नजदीक खेतों में बने एक कमरे के पास मिले हैं। शॉप के मालिक ने पुलिस के साथ वहां पहुंच डिब्बों की शिनाख्त की। पुलिस अब इसी एरिया में बदमाशों की तलाश करने में जुट गई है।