विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Faridabad >> Married The Father Opened The Black Sheet, Did Not

विवाहिता ने खोला ससुर का काला चिट्ठा, सुनाने वालों को नहीं हुआ यकीन

dainik bhaskar news | Jul 26, 2012, 02:22AM IST
 
 


फरीदाबाद.सेक्टर-18 में रहने वाली एक 27 वर्षीय विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म किए जाने का विरोध करने पर जहर देने का आरोप लगाया है।
 
मामले का खुलासा होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई है और महिला के बयान लेने अस्पताल पहुंची। उधर, हालत गंभीर होने पर उसे मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विवाहिता के परिजनों ने इसकी शिकायत ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस को दी है।
 
पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-18 निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से बीकानेर राजस्थान की रहने वाली है और चार साल पहले उसकी शादी सेक्टर-18 में रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उसको एक लाख रुपए दहेज में लाने को लेकर परेशान करते थे। आरोप है कि डेढ़ साल पहले जब विवाहिता पांच माह की गर्भवती थी तो उसके ससुराल वालों ने उसके साथ काफी मारपीट की।
 
इस कारण उसका गर्भ गिर गया और उसकी हालत खराब हो गई। उसके परिजनों ने उसे बीकानेर ले जाकर इलाज कराया। उसके आठ महीने बाद युवती के ससुराल वाले बीकानेर पहुंचे और राजीनामा कर उसको वापस सेक्टर-18 ले आए। सोमवार को परिजनों को पता लगा कि बेटी की हालत खराब है।
 
बुधवार को युवती को मेट्रो अस्पताल में होश आया। उसने खुलासा किया कि उसका ससुर उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसी के चलते उसको ससुराल वालों ने जहर देकर मारने की कोशिश की। ओल्ड थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

ये है भारत के आधुनिक शहर की बदतरीन तस्वीर, देखें तस्वीरें 

बाबा ने आंखों में आंखें डालकर पूछा- ये पैसे मैं ले जाऊं और फिर...

पोती ने बताई मां-बाप की करतूत, दादा के पैरों तले खिसक गई जमीन

कॉलोनी में सज रही थी जिस्म की मंडी, दूसरे राज्यों से आती थी युवतियां


 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment