विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> Married Two Sisters In The Same House, Surrounded

एक ही घर में हुई बहनों की शादी, मुसीबत में आ घिरी दोनों

dainik bhaskar news | Jun 18, 2012, 01:42AM IST
 
 

नूंह. गांव सालाहेड़ी निवासी दो बहनों ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बहनों का आरोप है कि पिता ने शादी में हैसियत से अधिक खर्च करने के बावजूद भी ससुराल वाले मारुति कार की मांग पर अड़े हैं।



इतना ही नहीं मांग पूरी न होने पर दोनों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायतकर्ता की इस्तगासा पर अदालत ने दोनों बहनों के पतियों सहित पांच के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता संजीदा ने अदालत को दी शिकायत में बताया कि उसकी और बड़ी बहन नसीमन की शादी नगीना खंड के गांव सरल निवासी सत्तार के दो बेटों सहजाद और अज्जी के साथ हुई थी।




शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने अधिक दहेज के नाम पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल 24 सितंबर को रात करीब 11 बजे उनके पति, सास मुन्नी, ननद अस्सी तथा ससुर सत्तार आदि ने उनके साथ भारी मारपीट की तथा सुबह उन्हें जबरन वैन में बैठाकर नूंह बस स्टैंड पर छोड़ गए।



जैसे तैसे वे अपने घर पहुंची। इस पर शिकायतकर्ता ने अदालत में इस्तगासा डाल दिया। सीजेएम नूंह पीके लाल ने इस्तगासा पर सुनवाई करते हुए नूंह थाना पुलिस को अज्जी, सहजाद, मुन्नी, अस्सी तथा सत्तार के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment