विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> Mona And Arif's Father Is Not A BPL Card

मोना और आरिफ के पिता का नहीं है बीपीएल कार्ड

भास्कर न्यूज | Apr 20, 2012, 00:05AM IST
 
 

गुड़गांव . मोना और आरिफ के पिता के पास बीपीएल कार्ड नहीं है, इसीलिए इन बच्चों को निजी स्कूल में एडमिशन नहीं दिया गया। यह बात जिला मौलिक शिक्षा कार्यालय की जांच से सामने आई है।


गौरतलब है कि 17 अप्रैल को यह मामला प्रकाश में आया था, जिसमें हीरा नगर की रुबीना बेगम और असगर अली ने एक निजी स्कूल पर आरोप लगाया था कि उनके दो बच्चे पिछले कई सालों से स्कूल में पढ़ रहे थे। पिछले साल डीसी ने उनकी फीस माफ करवा दी थी।

लेकिन इस साल स्कूल उनके दोनों बच्चों मोना(पांचवीं) और आरिफ (छठी) को एडमिशन नहीं दे रहा है। जबकि उनका बीपीएल कार्ड भी है। दंपती ने अपनी शिकायत जिला मौलिक शिक्षा कार्यालय और उपायुक्त को दी थी।


इस पर उपायुक्त पीसी मीणा ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। जिस पर सामने आया है कि दंपती का नाम बीपीएल लिस्ट में नहीं है। इस बारे में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने बताया कि विभाग ने मामले की जांच की है।


कुछ महीने पहले डीसी के रिव्यू में इस परिवार का नाम बीपीएल लिस्ट से हटा दिया गया था। उन्होंने स्वयं जांच में पाया कि इस परिवार के पास अपना दो मंजिला मकान है और कमाई भी है। आर्थिक तौर से कमजोर परिवार होने का दर्ज न होने की वजह से इनके बच्चों को निजी स्कूल में दाखिला नहीं मिल सकता।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment