हरियाणा में भैंसरू कलां पंचायत को राष्ट्रीय मनरेगा पुरस्कार..
Source: bhaskar news | Last Updated 02:58(03/02/12)
रोहतक .नई दिल्ली . रोहतक की भैंसरू कलां ग्राम पंचायत को 2010-11 के दौरान महात्मा गांधी मनरेगा योजना के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीरवार को यहां विज्ञान भवन में आयोजित महात्मा गांधी मनरेगा सम्मेलन में गांव के सरपंच राज कु. को यह पुरस्कार दिया।
देश की सात और ग्राम पंचायतों को भी यह पुरस्कार मिला । पुरस्कार ग्रहण करने के बाद राजकुमार ने कहा कि उनकी पंचायत ग्राम सुधार के कार्यक्रम आगे भी चलाती रहेगी। सम्मेलन में रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त वी.एस.हुड्डा और सांपला खंड के विकास अधिकारी आर.के. संधू भी मौजूद थे।