विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Rohtak >> Now Wood Pirated ..

..अब लकड़ी भी पायरेटिड

भास्कर न्यूज | Mar 31, 2012, 05:00AM IST
 
 

रोहतक.नारनौल. आप ने किसी फिल्म या एलबम का वीडियो या सीडी के पायरेटिड होने के संबंध में सुना होगा, लेकिन लकड़ी भी पायरेटिड हो सकती है। ऐसा ना ही सुना होगा और ना ही देखा होगा। लेकिन यह सच है। नारनौल में लकड़ी (प्लाइवुड) भी पायरेटिड बिक रही है। गुरुवार देर शाम हाईटेक वुड प्रोडेक्ट यमुनानगर के एक अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने शहर के एक व्यापारी के खिलाफ ऐसा ही मामला दर्ज किया है।


जानकारी के मुताबिक हाईटेक वुड प्रोडेक्ट यमुनानगर के अधिकारी मोहम्मद साउद आलम ने बुधवार शहर थाना पुलिस को शिकायत दी कि नारनौल में उनकी कंपनी की डीलरशिप कश्मीर टिंबर फर्म के पास है। जबकि उनका सामान (प्लाइवुड) अन्य जगह नकली बिक रहा है।


कुछ व्यापारी उनकी कंपनी का नाम इस्तेमाल कर हलका व खराब माल बेच रहे हैं। जिससे उनकी कंपनी की साख गिर रही है और उन्हें नुकसान हो रहा है। शिकायत पर पुलिस थाना प्रभारी रमेश कुमार के नेतृत्व में एक दल ने कंपनी के अधिकारी के साथ काठ मंडी में छापेमारी की।


इस छापेमार कार्रवाई के दौरान एक दुकान में हाईटेक वुड प्रोडेक्ट कंपनी के लोगो लगा सामान मिला। बाद में पुलिस ने उस सामान को सील कर उस फर्म के मालिक के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट व 420 के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच कर रहे एसआई प्रताप सिंह ने बताया कि हाईटेक वुड प्रोडेक्ट यमुनानगर के अधिकारी मोहम्मद साउद आलम की शिकायत पर अग्रवाल प्लाइवुड कंपनी के मालिक राम अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, अभी जांच चल रही है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment