अम्बाला. कैथल .सरकारी कालेजों के विद्यार्थियों को हाइटेक बनाने के लिए कंप्यूटर लैब खोली जाएंगी। हर लैब पर दो लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। कैथल केसरकारी कालेज में दो लैब खोली जाएंगी, इसके लिए चार लाख रुपए की ग्रांट भी मुहैया करवा दी है।
21वीं सदी कंप्यूटर की है। जिस विद्यार्थी को इस जमाने में कंप्यूटर का ज्ञान नहीं होगा वह कंपीटिशन के दौर में पिछड़ जाएगा। हर जॉब के लिए कंप्यूटर जरूरी हो गया है। लेकिन सरकारी कालेजों में सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थी लगातार पिछड़ रहे हैं। इसलिए सरकारी कालेजों में बच्चों को हाइटेक बनाने के लिए कम्प्यूटर लैब खोली जा रही है।
इन कालेजों में खुलेगी लैब :
राजकीय महिला कॉलेज तोशाम में एक, राजकीय कालेज कैथल में दो, राजकीय महिला कालेज जींद में दो, पानीपत सरकारी कालेज में एक, महिला कालेज बुडलाडा में एक, महिला कालेज लाखन माजरा में एक और ऐलनाबाद कालेज में एक लैब खोली खोली जाएगी। इसके लिए हायर एजुकेशन निदेशालय ने नौ लैब के लिए 18 लाख की ग्रांट जारी कर दी है।
कालेजों में लगेंगे दस-दस ब्रॉडबैंड :
प्रदेश के हर कालेज में दस-दस ब्राडबेंड के कनेक्शन दिए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को नेट के बारे में पूरी नॉलेज हो सके। नेट के माध्यम से विद्यार्थी सिलेबस और शिक्षा से संबंधित हर जानकारी ले सकेंगे। बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड कालेजों में लगाए जाएंगे। इसके लिए 25 प्रतिशत खर्च प्रदेश सरकार और 75 प्रतिशत खर्च का वहन केंद्र सरकार करेगी।
सात कालेजों को ग्रांट जारी
विद्यार्थियों को हाइटेक बनाने के लिए कंप्यूटर लैब खोली जा रही है। सात कॉलेजों को लैब के लिए ग्रांट जारी कर दी है। कालेजों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी दिए जाएंगे। -एसएस प्रसाद, वित्तायुक्त उच्च शिक्षा निदेशालय
फिल्मी स्टाइल में अपहरण, फिर खेतों में ले जाकर की जिंदगी तबाह
अर्थी भी कर ली थी तैयार ..और तभी हो गया चमत्कार