विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Rohtak >> Paksma The Young Man Shot Dead, The Injured Partne

पाकस्मा के युवक की गोली मारकर हत्या, साथी घायल

dainik bhaskar news | Jul 31, 2012, 03:13AM IST
 
 

रोहतक. पाकस्मा गांव के युवक की दिनदहाड़े स्कार्पियो में सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में गांव का दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात सोनीपत रोड से आधा किलोमीटर अंदर गांव की तरफ जा रहे मार्ग पर सोमवार शाम अंजाम दी गई। देर रात सदर पुलिस ने मृतक के पिता रमेश के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।




पाकस्मा निवासी 21 वर्षीय अक्षय टाटा मैजिक गाड़ी चलाता था। उसके पिता रमेश हरियाणा रोडवेज डिपो रोहतक में ड्राइवर हैं। सोमवार दोपहर अक्षय गाड़ी लेकर गांव के युवक महेश के साथ कलानौर खंड के गांव गढ़ी बलंब से भैंस लेने गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों भैंस लेकर जब सोनीपत रोड से गांव की तरफ मुड़े तो आधा किलोमीटर चलते ही पीछे से आई स्कार्पियो गाड़ी ने ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया।




स्कार्पियो में बैठे आधा दर्जन युवकों में से एक ने पहले तो अक्षय का हालचाल पूछा और इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सिर, गर्दन व छाती में गोली लगने से अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पैर व कंधे में गोली लगने से महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, सनसनी फैल गई।


ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना देकर घायल महेश को पीजीआई दाखिल करवाया। एसपी विवेक शर्मा व डीएसपी सुमित कुमार मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वारदात स्थल पर आठ कारतूस के खोल मिले। साथ ही टाटा मैजिक के शीशे व खिड़की पर भी गोलियों के छेद मिले। जांच के बाद पुलिस पीजीआई पहुंची और घायल महेश के बयान दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक बयान नहीं हो सके।


एसपी विवेक शर्मा ने बताया कि परिजनों ने किसी के साथ रंजिश से इंकार किया है। बताया है कि अक्षय के खिलाफ 2009 में सिरसा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया, जिसमें वह बरी हो चुका था। ऐसी स्थिति में पुलिस कई एंगल से केस की जांच कर रही है, लेकिन पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment