राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
मां-बाप को पीटने वाले पहुंचे हवालात
dainik bhaskar news
| Jun 28, 2012, 05:15AM IST
मामन ने शिकायत में बताया कि 13 जून को लाइन पार भरत नगर के पास खेतों में पत्नी बीरो व छोटे बेटे के साथ मिलकर मकान की नींव भरने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसके बड़े बेटे कर्मबीर व धर्मबीर ने पहुंच कर हमला बोल दिया। घायल मामन व पत्नी बीरो को इलाज के लिए पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मामन की शिकायत पर बेटों व एक पुत्र वधू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं 21 जून को मां बीरो देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। बीरो की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रोहतक पीजीआई से रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण से पर्दा उठ पाएगा। मारपीट करने के दर्ज मामले में चौकी पुलिस ने बुधवार को कर्मबीर व धर्मबीर को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीआईए करे जांच
समालखा के कुहाड़ पाना के मामन चंद ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी बीरो की हत्या की गई है। पुलिस उसके बेटे कर्मबीर की पत्नी उनेश के खिलाफ भी हत्या का केस दर्ज करे। इस केस की जांच समालखा थाना पुलिस की बजाय सीआईए से करवाई जाए। मामन चंद का कहना है कि उसके बेटे कर्मबीर, पत्नी उनेश, धर्मबीर, पत्नी मुकेश ने 13 जून को उसे व उसकी पत्नी बीरो को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।
बीरो की 21 जून को मौत हो गई। मामन का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के साथ मिलीभगत कर रखी है। इसी वजह से वे आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज नहीं कर रही है। आरोपियों से अभी भी उसे व उसके छोटे बेटे बिजेंद्र की जान को खतरा है। उन्होंने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।






