पास से गुजर रहे थे लोग, पॉलीथिन में ऐसी चीज देख निकल पड़े आंसू

फरीदाबाद.ग्रीन फील्ड कॉलोनी के पास शनिवार को पॉलिथीन में एक नवजात बच्ची का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की। शनिवार सुबह ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक बहुमंजिला इमारत के पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने एक पालीथीन में नवजात शिशु को देखा।
लोगों ने सोचा कि शिशु जिंदा है। वे उसके पास गए तो देखा कि वह मृत था। मृतक शिशु बच्ची थी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद एएसआई धर्मवीर मौके पर पहुंचे और बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि बच्ची का हाल ही में जन्म हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पास से गुजर रहे थे लोग, पॉलीथिन में ऐसी चीज देख निकल पड़े आंसू
जब पूरी दुनिया है क्रिकेट की दीवानी, यहां कबड्डी में पसीना बहाते हैं छोरे
जरा सी लापरवाही और एक लड़की, जो बन गई लड़का
मुस्कान के जाल में फंसाना चाहती थी गंदा काम, पता चल गए मंसूबे







