विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> PIX: Vintage Cars, People Moved With The Family To See It In Action

PIX: विंटेज कारों का ऐसा जलवा कि छोरियां भी हो गईं फिदा

1 of 2 Photos

गुडग़ांव. रविवार का दिन : दोपहर 12 बजे। शहरवासियों ने मॉल से हट कर सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली का रुख किया। मौका था विंटेज कार रैली का। लेजर वैली ग्राउंड में पहुंची विंटेज कार रैली में देश के विभिन्न कोने से विंटेज कार प्रेमी अपनी कारों को लेकर पहुंचे।

1909 से लेकर 1984 तक की अलग-अलग डिजाइन वाली विंटेज कारें इस रैली में दिखाई दीं। रैली की शुरुआत दिल्ली के पंचशील क्लब से हुई। दोपहर 12 बजे के लगभग विंटेज कारें साइबर सिटी की सड़कों पर दौड़ती दिखाई देने लगी।

क्राउन प्लाजा, हुडा सिटी सेंटर से मेट्रो स्टेशन होते हुए कारों का काफिला लेजर वैली पहुंचा। साइबर सिटी की सड़कों से जिस भी तरफ से विंटेज कारें निकलतीं हर शख्स पलट कर इन्हें एक बार जरूर देखता। कारों के अलावा यहां विंटेज मोटरसाइकल और स्कूटर्स भी दिखाई दिए।

लेजर वैली में खड़ी इन कारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। हालांकि दोपहर के समय तेज गर्मी होने की वजह से लोगों को परेशानी भी हुई लेकिन अपने परिवार के साथ उन्होंने कारों के साथ न केवल पिक्चर खिंचवाई बल्कि कारों की खासियत भी जानी।

परिवार के साथ देखने पहुंचे
शहरवासियों के लिए विंटेज कार रैली इस रविवार को सबसे अच्छा मनोरंजन का साधन बनी। प्रति सप्ताह केवल मॉल का रुख करने की बजाए उन्हें विंटेज कारें देखने को मिलीं। डीएलएफ फेज-1 निवासी मोनिका ने बताया कि अपने बच्चे के साथ रैली में आई हैं।

उनके बेटे राहुल को कारों का बेहद शौक है। यहां विंटेज कारें देखकर उसे खुशी हो रही है। उधर, डीएलएफ फेज-3 निवासी कुलदीप मल्होत्रा ने बताया कि छुट्टी के दिन घूमने के लिए बच्चे कुछ बदलाव चाहते हैं।

ऐसे में इस रैली में आकर वे खूब मस्ती कर रहे हैं, फोटो खिंचवा रहे हैं। रैली के आयोजक 21 गन सैल्यूट के मदन मोहन ने सभी का स्वागत किया।


आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment