विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Faridabad >> Preity Has A Delusional Spouse Dies Before The Eye

आंखों के सामने पति को मरता देख बदहवास हो गई प्रीति

dainik bhaskar news | Jul 29, 2012, 01:15AM IST
 
 

बल्लभगढ़. प्रीति की आंखों के सामने ही उसके पति की ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर हत्या कर दी गई।पति के साथ ही गाड़ी में बैठी प्रीति यह देख सदमें में हैं। उसने पति को बचाने के लिए जद्दोजहद की, खूब चीखी -चिल्लाई लेकिन हमलावरों के डर से कोई बचाने नहीं आया।




वह खौफनाक मंजर प्रीति की आंखों में कैद है।डेढ़ साल में ही उसकी खुशियां छिन गईं। तबीयत बिगड़ने पर प्रीति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलीपुर गांव निवासी गुलाब अपनी पत्नी प्रीति को लेकर शुक्रवार देर शाम अल्ट्रासाउंड कराने गया था। गाड़ी से वापस आते समय रास्ते में कुछ लोगों ने गुलाब की हत्या कर दी।



बचाने दौड़े प्रीति के भाई रोहित को भी चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिस वक्त यह घटना हुई उस गाड़ी में प्रीति भी सवार थी।प्रीति के चाचा सुंदर के अनुसार प्रीति की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। प्रीति सात माह की गर्भवती है।




पति-पत्नी आने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन खुशियां आने से पहले ही गमों का यह पहाड़ टूट पड़ा। प्रीति को इस बात का भी गम है कि उसके पति की हत्या उसकी आंखों के सामने कर दी गई और वह कुछ न कर सकी। भरे बाजार में हुई इस घटना के समय वह खूब चीखी-चिल्लाई भी, लेकिन आरोपियों के डर के आगे कोई भी मदद के लिए नहीं आया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment