विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Special >> Will The Movement Of Prices Of Urea In The Country

यूरिया दामों के खिलाफ छेड़ेंगे देश में आंदोलन

Bhaskar News | Jul 22, 2012, 02:35AM IST
 
 

चंडीगढ़. भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार ने यूरिया की कीमतों पर नियंत्रण न किया तो वे देश में आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि मानसून न होने के कारण किसानों को हो रहे नुकसान के बारे में भी केंद्र सरकार को विचार-विमर्श करना चाहिए ताकि किसानों पर आर्थिक बोझ न पड़ सके।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के लिए एग्रीकल्चर पॉलिसी भी लेकर आनी चाहिए। धनखड़ शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को कृषि पर अलग से बजट रखना चाहिए ताकि किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं और रियायतें समय पर मिल सकें। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की तर्ज देश के अन्य राज्यों को भी कृषि पर किसानों को जीरो फीसदी की दर से लोन देना चाहिए।

इन मुद्दों पर चर्चा

उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का मुख्य मुद्दा मानसून न होने के कारण फसलों को हो रहे नुकसान, सूखा पड़ने से किसानों की बढ़ रही दिक्कतें, असम में बाढ़ आने से नुकसान, पानी के संकट के बारे में विचार-विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि सब्सिडी देने के लिए भी वे राज्य सरकारों से मिलेंगे, क्योंकि खेती बाड़ी में भी काफी खर्च हो जाता है और कई सालों तक किसान कर्ज से बाहर नहीं निकल पाता। इस बारे में सरकारों को मंथन करने के लिए किसान मोर्चा मजबूर करेगा।

फसल नहीं सूखने देंगे

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि राज्य के किसानों की फसलों को सूखने नहीं दिया जाएगा। वह शनिवार को यहां अपने निवास पर किसानों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भले ही इस बार बारिश सामान्य से कम हैं, राज्य सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली और पानी उपलब्ध करवाएगी। खेतों में खड़ी फसल को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। राज्य के किसान देश के खाद्यान्न भंडार में बहुत बड़ा योगदान देते आ रहे और यही परंपरा आगे भी चलती रहे, इसके सरकार किसानों को पूरा सहयोग देगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment