विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Rohtak >> Prostitution: Man - Woman Found Naked, Nude

देह व्यापार का भंड़ाभोड़: आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

भास्कर न्यूज | May 13, 2012, 03:53AM IST
 
 

रोहतक. भिवानी रोड पर न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक युगल को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। देह व्यापार का यह कारोबार एक वेल्डिंग शॉप में चल रहा था। छापे से पहले दुकान का मालिक मौके से फरार हो गया। शनिवार को पुलिस ने वेश्यावृति के आरोप में गिरफ्तार युगल को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


जानकारी के मुताबिक पुलिस को देर रात सूचना मिली कि सलारा मोहल्ला निवासी सुदर्शन कपूर की न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में वेल्डिंग की दुकान है, जहां देह व्यापार के लिए दिल्ली से एक लड़की को लाया गया है। जिला वेल्फेयर इंस्पेक्टर बलवान सिंह के नेतृत्व पुलिस ने छापा मारकर कॉलोनी के एक 26 वर्षीय युवक मुकेश को कोलकाता की रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया, जो कई साल से दिल्ली किशनगंज इलाके में रहती हैं। वहीं, सुदर्शन कपूर मौके से फरार हो गया। शिवाजी कॉलोनी थाने में तीनों के खिलाफ वेश्यावृति एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment