राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
इंद्रदेव ने मौसम वैज्ञानिकों को दिखाया ठेंगा
dainik bhaskar news
| Jul 31, 2012, 03:17AM IST

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले तीन-चार दिन से सभी परिस्थितियां बारिश के अनुकूल बनी हुई हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.7 व न्यूनतम 27.5 रहा। हवा का दबाव 26.2 मिली बार, हवा में नमी की मात्रा सुबह 92 व शाम के समय 88 प्रतिशत रही। इसके साथ 4.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चली। ऐसे में बारिश होना निश्चित होता है। तमाम परिस्थितियों के बावजूद सोमवार शाम को आसमान से कुछ ही बूंदें बरसी। हालांकि मौसम वैज्ञानिक इसे उम्मीद की किरण के रूप में देख रहे हैं।ं
समझ से परे है बारिश का न होना
राष्ट्रीय डेयरी शोध संस्थान करनाल के मौसम विशेषज्ञ श्याम सिंह के अनुसार यदि इन परिस्थितियों में भी बारिश नहीं हो रही तो बारिश की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। सोमवार को जो परिस्थितियां बनी हैं, वे बारिश के लिए हर लिहाज से अनुकूल हैं।
दिल्ली व आसपास के क्षेत्र में मानसून सक्रिय भी है। यह समझ नहीं आ रहा कि बारिश क्यों नहीं हो रही? मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक सुंदरपाल ने बताया कि बारिश के लक्षणों को बहुत ही बारीकी से देखा जाता है। दिन भर हवा की स्थिति बदलती रहती है। इसमें जरा सा भी पर्वितन होने पर बारिश का रुख बदल जाता है। उन्होंने भी स्वीकार किया कि मौसम के अनुसार जैसी बारिश होनी चाहिए, वैसी नहीं हो रही।








