राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
रेवाड़ी में पुलिस से भिड़े किसान, हिंसक झड़प
dainik bhaskar news
| Jul 17, 2012, 03:18AM IST

लाठीचार्ज और पुलिस से झड़प में एक दर्जन किसान व पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। खूनी संघर्ष के 4 घंटे बाद पहुंचे उपायुक्त व एसडीएम से किसानों ने बातचीत से इंकार कर दिया। उनकी मांग थी कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर पहले मुकद्दमा दर्ज करो उसके बाद ही बातचीत करेंगे।
अधिग्रहण पर है विवाद
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से जिले के 21 गांवों में लगभग 3700 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इन 21 गांवों में से 16 गांव बावल खंड के हैं, जिसमें बनीपुर, खेड़ा मुरार, पातुहेड़ा, आसलवास, इब्राहिमपुर, मंगलेश्वर, कसौली, कसौला, बखापुर, ड्योढई, बगथला, बोलनी, गढ़ी व पीथनवास शामिल हैं। इसी तरह पांच गांव कालाका, मांढैया, कोनसीवास, पीवरा की ढाणी, झांझनवास रेवाड़ी तहसील के हैं।







