आखिर आ गई वो घड़ी, जिसका सैफ-करीना को था मुद्दत से इंतजार

गुड़गांव.बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के निकाह की तारीख तय हो गई है।
16 अक्टूबर को दोनों पटौदी स्थित इब्राहिम महल में सदा के लिए एक-दूजे का हाथ थामेंगे। रविवार को सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने इब्राहिम महल में फोन कर जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए। हालांकि इस खबर को गोपनीय रखा जा रहा है।
पटौदी के नौवें नवाब मंसूर अली खान का दिल्ली में बीमारी से उपचार के दौरान 22 सितंबर को निधन हो गया था। उनके पुत्र सैफ अली खान को 31 अक्टूबर को नवाब मंसूर अली खान के चालीसवें की रस्म के दिन पटौदी 52वीं के मौजिज लोगों ने प्रतीकात्मक रूप से पगड़ी पहनाकर उन्हें दसवां नवाब घोषित किया था।
मंसूर अली खान के निधन के बाद शादी की तारीख आगे बढ़ गई थीं। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म ‘एजेंट विनोद’ रिलीज होने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन तब भी यह संभव नहीं हो सका। पहले अक्टूबर में शादी की चर्चा की बात सामने आई थी।
यह चर्चा तब ज्यादा जोर पकड़ गई जब अचानक शर्मिला टैगोर पटौदी महल पहुंची थीं, लेकिन बाद में यह कहा गया कि वे मरहूम नवाब साहब की कब्र पर पुष्प चढ़ाने के लिए आई थीं। हालांकि तभी से महल में कुछ अलग काम होता दिखने लगा था।
रविवार को शर्मिला टैगोर ने फोन कर महल में रह रहे अपने परिवार के नजदीकी लोगों को 16 अक्टूबर को शादी तय होने का हवाला देते हुए महल के सौंदर्यीकरण के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। फिलहाल करीना फिल्म हीरोइन की शूटिंग के बाद तुर्की में फिल्म रेस-2 की शूटिंग कर रही हैं।
उधर, मुंबई में सैफ अली की मां शर्मिला टैगोर ने एक न्यूज पेपर को बताया कि शादी की तारीख तय कर दी गई है। स्वागत समारोह भी होगा लेकिन बड़ा नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि शादी समारोह पटौदी में होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विवाह के बाद भी करीना फिल्मों में काम करती रहेंगी। इब्राहिम पैलेस के मैनेजर राहुल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने टिप्पणी से इंकार कर दिया।
मियां-बीवी की शिकायत पर पुलिस का ऐसा जवाब, जिसे कोई सुनना पसंद नहीं करेगा
...और जाते-जाते ससुर के भी प्राण ले गई बहू
टेटू के टशन में अकड़ा करते थे जनाब, आज बन गया जी का जंजाल
कांग्रेस को छोड़कर हजकां में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रमोहन
PHOTOS: उधर गर्मी से ‘भेजा’ हो रहा था गर्म, इधर तपिश में जागी 'ममता'






