विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Panipat >> Sent Abroad In The Name Of Two Lakh Fraud

डॉलर कमाने के देख रहा था सपने, इधर लुट रही थी खून-पसीने की कमाई

dainik bhaskar news | Jul 14, 2012, 15:43PM IST
 
 


समालखा.विदेश (कैनेडा) भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपए की ठगी की गई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुड़शाम निवासी जगदीश पुत्र रामभज ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में टीचर है और बहन की शादी कैथल जिले के राजौंद में हुई है। बहनोई का चचेरा भाई ईश्वर एजेंट के रूप में लोगों को विदेश में भेजने व नौकरी दिलाने का काम करता है। ईश्वर ने उसे कैनेडा में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपए की मांग की।
जगदीश ने बताया कि 12 अप्रैल 2011 को ईश्वर को डेढ़ लाख रुपए दे दिए। 16 जून को फिर ईश्वर को एक लाख रुपए दे दिया। जगदीश के अनुसार ईश्वर के घर पहुंचा तो वहां जींद निवासी राकेश व करनाल निवासी ऋषिपाल मिले जो ठगी के शिकार हो चुके थे।
जगदीश ने कैथल के गांव शाम्बली में रहने वाले निर्मल सिंह व उसकी पत्नी लखविंदर कौर पर भी रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर ईश्वर व एक दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


जान पर खेल गई पुलिस, गोत्र विवाह करने वाले प्रेमी जोड़े को बचाया

अवैध संबंध में चली गई जान, जीजा के संग साली ने की अपने पति की हत्या

दो बीवी वाले पति की पत्नी ने खोली पोल, पुलिस को भी नहीं हुआ यकीन

गुवाहाटी से पहले गुड़गांव में लगता कलंक, अगर न होते रखवाले, देखें वीडियो

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment