विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> Sex With Boyfriend

किशोरी ने जब सुनाई आपबीती, गांव के लोगों में भर गया गुस्सा

dainik bhaskar news | Jul 11, 2012, 01:08AM IST
 
 


पुन्हाना.गांव सिंगार के वर्तमान सरपंच सहित चार लोगों पर एक किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पहले उसका घर से अपहरण किया गया, फिर चारों ने उसके सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

पुलिस ने सरपंच सहित चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव लुहिगां खुर्द निवासी सोलह वर्षीय रेहाना (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जून की रात वह अपने चाचा के घर सो रही थी। तभी रात लगभग 12 बजे आजाद, लियाकत व साजिद घर में आ गए और उसका मुंह बंदकर उसे जबरन उठाकर जंगल में ले गए।

 

शिकायत में बताया कि जंगल में गांव सिंगार का सरपंच हनीफ अपनी सफेद रंग की गाड़ी लेकर आया और उसे गाड़ी में डालकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया ।इसके बाद उसे सिंगार गांव में सरपंच के घर ले गए।वहां भी उससे दुष्कर्म किया गया।

 

30 जून की सुबह सरपंच व अन्य लोग उसे लुहिगां खुर्द के जंगलों में छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि जैसे-तैसे घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती बताई। पुन्हाना थाना प्रभारी जनार्दन वर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

प्रिंसिपल ने कहा- बना लो संबंध, नहीं तो स्कूल से निकाल दूंगा

लालू के दामाद के नाम पर बुलाई प्रेस कांफ्रेस, पत्रकारों को बांटे 500 के नोट!

400 किलो का एटीएम उखाड़ चोर ने फुलाई छाती, लेकिन तभी हो गया चमत्कार

सेंट्रल जेल की बैरक में सुलग रही थी भट्टी, अंदर झांक कर देखा दंग रह गई पुलिस

अपनी बीवी को लेकर मालिक पर आया शक और दे दिया ऐसे काम अंजाम

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment