विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Rohtak >> Sexual Exploitation

छात्राओं के यौन शोषण का मामला, पुलिस ने शुरू किया अभियान

भास्कर न्यूज | Dec 21, 2012, 07:09AM IST
 
 

रोहतक .  छात्राओं को सुरक्षा का अहसास दिलाने की कवायद में पुलिस गुरुवार को स्कूल व कॉलेजों के चक्कर काटे। शिक्षण संस्थाओं के स्टाफ और संचालकों को चेताया कि दो दिन में शिकायत पेटी नहीं लगवाई तो कार्रवाई करेगी।
 
महिला यौन शोषण के बढ़ते मामलों के बाद जिला पुलिस ने शहर के दो दर्जन स्कूल व कॉलेजों को चिह्न्ति करके विशेष अभियान चलाया। इंस्पेक्टर बलवान ढाका के नेतृत्व में महिला पुलिस की टीम ने छात्राओं को जागरूक किया।
 
साथ में बताया कि अगर वे गुप्त तरीके से शिकायत पहुंचाना चाहती हैं तो शिक्षण संस्था में लगी शिकायत पेटी में पत्र डाल सकती हैं। भास्कर ने गुरुवार के अंक में दो माह बाद भी ज्यादातर शिक्षण संस्थाओं में शिकायत पेटी न लगने का खुलासा किया तो एसपी विवेक शर्मा ने महिला पीसीआर को निर्देश दिए। एएसआई सुदेश कुमारी के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मी गौड़, राजकीय महिला कॉलेज व नए बस स्टैंड के नजदीक सरकारी स्कूल में पहुंचे और शिकायत पेटी की जांच की।
 
हालांकि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली। इसके बाद वैश्य शिक्षण संस्थाओं, हिंदू महिला कॉलेज और एक दर्जन निजी स्कूल का रुख किया, प्राचार्य व प्रबंधकों को बताया कि हर स्कूल में एक शिकायत पेटी का लगाना अनिवार्य है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एमडीयू के रजिस्ट्रार एसपी वत्स से बात हुई है। उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर एमडीयू के विभिन्न विभागों में शिकायत पेटी लगाई जाएंगी।
 
पानीपत-कैथल में भी कवायद शुरू
 
पानीपत में भी स्कूली छात्राओं के साथ यौन शोषण की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने भी अपना चौकसी अभियान शुरू कर दिया। गुरुवार को इस कड़ी में स्कूल, कॉलेज के बाहर पुलिस की जिप्सियां खड़ी नजर आईं। कैथल में इसी तरह की कवायद शुरू की गई है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment