राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
छह साल की साली से रेप, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
dainik bhaskar news | Jul 12, 2012, 02:18AM IST

तिगांव के निकटवर्ती कौराली गांव में बृजभूषण परिवार सहित रहता था। बृजभूषण ने कल्पना से दूसरी शादी की थी। उसके पास उसकी पत्नी की छह साल की बहन भी रहती थी। बृजभूषण उसको पढ़ाई कराने के लिए अपने घर लाया था। 24 नबंवर 2010 की रात को बृजभूषण ने साली के साथ रेप किया। जब उसकी पत्नी को इस बारे में पता लगा तो उसने इसका विरोध किया। इस पर बृजभूषण ने पत्नी और साली को घर में ही बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की।
25 नवंबर की सुबह गांव का ही खेमसिंह अपने ताऊ के लड़के अजीत के साथ बृजभूषण के घर के सामने से गुजर रहा था। तभी उनको बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई रिस्पांस नहीं आया। इसके बाद वे दोनों घर की दीवार फांदकर अंदर गए तो देखा कि बृजभूषण पत्नी और साली के साथ मारपीट कर रहा है।
उसकी पत्नी ने उनको सारी बात बताए और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। तब से यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था। कोर्ट ने बुधवार को बृजभूषण को १क् साल की सजा सुनाई।







