विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Faridabad >> Son And Daughter Fights

बेटे और बहू के झगड़े में गई महिला की जान

भास्कर न्यूज | Dec 12, 2012, 02:30AM IST
 
 

फरीदाबाद .  खेड़ी कलां में बेटे-बहू के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव कराने आई महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
 
झगड़े के दौरान महिला को गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में अभी किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार खेड़ी कलां में राम मूर्ति (सभी नाम बदले) का परिवार रहता है।
 
बताया जाता है कि सोमवार को राममूर्ति के बेटे राजू का अपनी पत्नी सविता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद होता देख राम मूर्ति बीच-बचाव कराने लगी। इस दौरान बेटे-बहू का झगड़ा ज्यादा बढ़ गया। 
 
झगड़ा बढ़ते देख राजू का बड़ा भाई राकेश व उसकी पत्नी कविता भी उनके झगड़े में शामिल हो गई।बताया जाता है कि झगड़े के दौरान सविता व कविता का पिता राम सिंह भी वहां पहुंच गया और वह राम मूर्ति से झगड़ने लगा। आपस में नौबत मारपीट पर आ गई।
 
मारपीट के दौरान राममूर्ति को चोटें आई और उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राममूर्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच चल रही है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment