जींद . छोटा गैस सिलेंडर एक बार फिर बड़े हादसे का कारण बन गया। अमरेहड़ी रोड पर रविवार रात करीब 11 बजे चाय की एक दुकान में सिलेंडर से गैस रिसाव होने से आग लग गई। दुकान बंद होने के कारण अंदर गैस और धुंआ इतना फैल गया कि दम घुटने से
तीन किशोरों की मौत हो गई। लोगों ने शटर तोड़ कर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। चिकित्सकों ने बताया कि इन तीनों की मौत कार्बन डाईऑक्साइड से दम
घुटने से हुई है।
खाना बना रहे थे
राजकुमार, राजतराम व राजू शटर बंद कर खाना बना रहे थे। इस दौरान छोटे गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण दुकान में आग फैल गई। इससे दुकान में धुआं फैल गया और धुंए को बाहर निकलने की जगह नहीं मिल पाई।