राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
वह गई थी टॉयलेट, पीछे से आ गया टीचर और...
भास्कर न्यूज
| Sep 13, 2012, 02:31AM IST

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार निवासी सुरेश (काल्पनिक नाम) कौराली गांव में पिछले करीब 20 साल से अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी गांव के ही सीनियर सेकंडरी स्कूल में 12वीं में पढ़ती है। सुरेश का आरोप है कि शुक्रवार को बेटी स्कूल गई तो दयालपुर गांव निवासी डीपीई बेटी के पास आया और उसे बुलाकर अपने ऑफिस ले गया। आरोप है कि वहां उसने छात्रा के साथ छेडख़ानी की। जब छात्रा टॉयलेट के लिए गई, तो डीपीई टॉयलेट में घुस गया और छात्रा को दबोच लिया। छात्रा के साथ डीपीई ने रेप का प्रयास किया, लेकिन छात्रा शोर मचाते हुए किसी प्रकार उसके चंगुल से छूटकर बाहर आ गई। बदहवास हालत में वह घर पहुंची। सुरेश व उनकी पत्नी किसी रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार को जब वह कौराली गांव पहुंचे तो बेटी ने उन्हें सारी बात बताई। सुरेश स्कूल में पहुंचे लेकिन वहां आरोपी डीपीई नहीं मिला। उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। सुरेश ने ग्रामीणों को डीपीई की हरकत के बारे में बताया तो ग्रामीण गुस्से में आ गए। बुधवार सुबह करीब 12 बजे ग्रामीण स्कूल पहुंचे। ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
स्कूल के प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत पुलिस व विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर सर्व शिक्षा अभियान की जिला परियोजना समन्वयक आलोक दीप सक्सेना मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। सक्सेना ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। आलोक दीप सक्सेना का कहना है कि आरोपी टीचर के संबंध में उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखकर भेज दिया गया है। तिगांव थाना प्रभारी इंदर सिंह का कहना है कि इस बारे में सूचना तो कई लोगों ने दी, लेकिन अभी तक लिखित में शिकायत उनके पास नहीं आई है। शिकायत मिलेगी तो मामला दर्ज किया जाएगा।







