विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Faridabad >> Terrifying Truth: It's Growing In Your City 'killers'

खौफनाक सच: आपके शहर में बढ़ रही है ये 'जानलेवा बीमारी'

1 of 5 Photos

फरीदाबाद. हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी (हैक्स) और नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में एचआईवी पॉजिटिव का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस साल एचआईवी के मामलों ने पिछले रिकार्ड तोड़ दिए।वर्ष 2012 में एचआईवी के रिकार्ड 215 मामलों की पुष्टि हुई है।

दस सालों से जिले में इसकी जांच हो रही है, लेकिन इतने मामले कभी नहीं आए।जांच कराने वालों की संख्या भी इस साल रिकार्ड है। 17 हजार से अधिक लोग जांच कराने पहुंचे।


लगातार बढ़ रहे हैं मरीज: वर्ष 2002 से फरीदाबाद में शुरू हुए एचआईवी/एड्स कंट्रोल प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य विभाग के आईसीटीसी (इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर) में हर वर्ष जांच के लिए आने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

इनमें महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या अधिक है। वर्ष 2002 में सिर्फ 10 मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन अब आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है।

आगे की तस्वीरों में जानिए इस लाइलाज बीमारी के और क्या-क्या खतरे हैं...


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment