हत्या, लूट और चोरी से फैली दहशत
Source: bhaskar news | Last Updated 03:19(07/02/12)
पानीपत. खोतपुरा गांव में 3 फरवरी को शराब पिलाकर एक मजदूर को लोहे के वजनी हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। उसकी 6 फरवरी की सुबह पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। पुलिस ने सरपंच, उसके दो भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
डेरा मंचूरी खोतपुरा निवासी सोना देवी ने थाना सदर में दी शिकायत में बताया कि में उसका बेटा बलबीर (45) कई महीने से गांव के सरपंच आज्ञापाल के पास मजदूरी पर ट्रैक्टर चलाता था। उसको प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी देने की बात कही गई थी। बलबीर को सितंबर व अक्टूबर 2011 में किए गए 32 दिनों की 9600 रुपए मजदूरी देने से सरपंच ने इंकार कर दिया था। साजिश के तहत खोतपुरा निवासी मल्ली पुत्र रामकुमार 3 फरवरी की शाम को बलबीर को सरपंच आज्ञापाल के खेत में ले गया। इसके बाद आज्ञापाल, उसके भाई सेठी, नंदी, मल्ली व बबलू पुत्र प्यारे लाल ने बलबीर की जमकर पिटाई की। गांव के कुछ बच्चों ने 4 फरवरी को 12.30 बजे बलबीर को नग्नावस्था में बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसके सिर पर चोट लगी थी। गंभीर रूप से घायल बलबीर को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से डाक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया। सोना देवी ने आरोप लगाया है कि उसे व उसके परिवार को आरोपियों से जान माल का खतरा है। पीड़ित परिवार के काफी लोग सोमवार शाम को थाना सदर भी पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी व एसपी से सुरक्षा की मांग की। मृतक का एक लड़का व लड़की है।
खोतपुरा गांव में 3 फरवरी को शराब पिलाकर एक मजदूर को लोहे के वजनी हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। उसकी 6 फरवरी की सुबह पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। पुलिस ने सरपंच, उसके दो भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
डेरा मंचूरी खोतपुरा निवासी सोना देवी ने थाना सदर में दी शिकायत में बताया कि में उसका बेटा बलबीर (45) कई महीने से गांव के सरपंच आज्ञापाल के पास मजदूरी पर ट्रैक्टर चलाता था। उसको प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी देने की बात कही गई थी। बलबीर को सितंबर व अक्टूबर 2011 में किए गए 32 दिनों की 9600 रुपए मजदूरी देने से सरपंच ने इंकार कर दिया था। साजिश के तहत खोतपुरा निवासी मल्ली पुत्र रामकुमार 3 फरवरी की शाम को बलबीर को सरपंच आज्ञापाल के खेत में ले गया। इसके बाद आज्ञापाल, उसके भाई सेठी, नंदी, मल्ली व बबलू पुत्र प्यारे लाल ने बलबीर की जमकर पिटाई की। गांव के कुछ बच्चों ने 4 फरवरी को 12.30 बजे बलबीर को नग्नावस्था में बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसके सिर पर चोट लगी थी। गंभीर रूप से घायल बलबीर को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से डाक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया। सोना देवी ने आरोप लगाया है कि उसे व उसके परिवार को आरोपियों से जान माल का खतरा है। पीड़ित परिवार के काफी लोग सोमवार शाम को थाना सदर भी पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी व एसपी से सुरक्षा की मांग की। मृतक का एक लड़का व लड़की है।
पानीपतत्न बदमाशों ने जिलावासियों का चैन छीन लिया है। वे एक के बाद एक वारदातों को करके लोगों को डरा रहे हैं, लेकिन पुलिस उन पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। इसी वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वर्ष 2011 में जिले में जनवरी में चोरी की दस, लूट की चार ठगी व छीना-झपटी की दो वारदात हुई थी। वहीं इस साल चोरी की 11, लूट की 10, छीना-झपटी की दो, हत्या की दो व ठगी की एक वारदात हो चुकी हैं। गत वर्ष की अपेक्षा साल के पहले ही महीने में बदमाशों ने ज्यादा आतंक बचाया।
अनसुलझी लूट की वारदात
ञ्चबदमाशों ने 14 जनवरी को सेक्टर-25 पार्ट टू स्थित उद्यमी रमेश जैन के घर में घुसकर रमेश व उसकी पत्नी अनीता जैन को बंधक बनाया और फिर एक लाख रुपए कैश व जेवर लूट लिए।
ञ्चतीन नकाबपोश बदमाश 19 जनवरी की सुबह सेक्टर स्थित उद्यमी नरेश तेवक के घर में घुसे। इसके बाद उन्होंने नरेश की पत्नी गुंजन व नौकरानी कलावती को बंधक बनाकर तीस तोला सोने के जेवर व कैश लूट लिया।
ञ्चबदमाशों ने 30 जनवरी को सेक्टर-25 पार्ट टू स्थित निर्माणाधीन मकान से चौकीदार को बंधक बनाकर 35 लोहे की प्लेटें लूट ली।
इन हत्याओं की नहीं सुलझी गुत्थी18 जनवरी को बांध गांव के पास ड्रेन में एएसआई भीम सिंह निवासी इसराना और इसराना के दलवीर का शव मिला। दोनों की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस न तो हत्या की वजह कापता लगा सकी और न ही हत्यारों का कोई सुराग लग सका है। इन दोनों ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर हो रहा है।
बदमाशों से आतंकित हैं शहरवासी