फरीदाबाद. जवाहर कॉलोनी मार्केट के पास रविवार रात पुलिस ने जमकर उत्पात मचाया।तेज रफ्तार पीसीआर की टक्कर से एक दुकानदार की बाइक गिर गई।उसने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों का पारा चढ़ गया।उन्होंने न केवल युवक को पीटा बल्कि सुआं घोप दिया।
घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शराब पी रखी थी। घटना से नाराज आसपास के दुकानदारों ने सोमवार को थाने पहुंचे उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को मार्केट बंद रखेंगे।उधर, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
क्या है मामला : पर्वतीया कॉलोनी निवासी तरुण शर्मा उर्फ रामू (25) ने बताया की जवाहर कॉलोनी गुरुद्वारा रोड पर डिस्पोजल के पास उसकी मिठाई की दुकान है।रोज की तरह तरुण रात 11 बजे दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में गश्त कर रही पीसीआर ने तेज रफ्तार से ओवरटेक किया।