विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Rohtak >> The Death Had Married In Roorkee

रुड़की में विवाहिता ने लगाई फांसी

भास्कर न्यूज | Apr 02, 2012, 04:38AM IST
 
 

रोहतक.सांपला. रुड़की गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। क्योंकि अढ़ाई साल शादी को होने के बावजूद वह मां नहीं बन सकी थी। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। यह कहना है कि उसके ससुराल व मायके वालों का। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।


पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि रुड़की गांव में एक विवाहिता 22 वर्षीय शारदा की फांसी लगने से मौत हो गई है। कंसाला चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। इसके बाद सोनीपत उसके पिता जगबीर सिंह को सूचना दी।


इसके बाद परिजनों ने बताया कि शारदा की शादी अढ़ाई साल पहले रुड़की निवासी वजीर से हुई थी, लेकिन वह मां नहीं बन सकी थी। रविवार को परिवार के लोग गेहूं कटाई के चलते खेत में गए हुए थे। पीछे से मानसिक तनाव के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।


उधर खरैंटी गांव में विवाहिता की मौत


लाखनमाजरा थाने के अंतर्गत खरैंटी गांव में रविवार को एक महिला 22 वर्षीय उषा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। लाखनमाजरा थाना पुलिस केस की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि विवाहिता ऊषा का शव फंदे पर लटका हुआ है। तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की, लेकिन अभी अंतिम तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment