विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Panipat >> There Were Seven Million Rupees, So Shot Shot

सात लाख रुपए नहीं दिए थे, इसलिए मार दी गोली

dainik bhaskar news | Jul 31, 2012, 05:21AM IST
 
 

पानीपत. किशनपुरा के नीरज उर्फ नीटा व उसके दोस्त सुताना गांव के मदन को सात लाख रुपए के लेनदेन के मामले में गोली मारी गई थी।


पुलिस की गिरफ्त में आए सेक्टर 13-17 के मनोज गोयत ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसका व नीरज का फाइनेंस का इकट्ठा काम था। नीरज ने उसके सात लाख रुपए नहीं दिए थे। वह उससे कई बार पैसे मांग चुका था, लेकिन वह देने में आनाकानी कर रहा था। से वह नीरज को सबक सिखाना चाहता था। वारदात से पहले उसने शराब भी पी थी।



यह है मामला : किशनपुरा का नीरज रविवार रात को राज नगर फाटक पर अपनी सेनेटरी की दुकान पर बैठा था। तभी राज नगर के कपिल व सेक्टर 13-17 के मनोज गोयत उसके पास बाइक से आए। वे यह कहकर उसे बुला ले गए कि अनाज मंडी की तरफ फाटक के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई है।



गाड़ी को धक्का लगाना पड़ेगा। उनकी मदद करने के लिए नीरज और उसका दोस्त मदन पैदल ही चल दिए। मंडी के गोदाम के पास मनोज ने नीरज को गेाली मार दी। बीच-बचाव करने पर मदन पर भी फायर कर दिया। दोनों घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment