राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
मुख्यमंत्री आज शहर में, कर सकते हैं कई घोषणाएं
भास्कर न्यूज | Dec 09, 2012, 05:24AM IST
फरीदाबाद. एनआईटी के दशहरा मैदान में रविवार को दोपहर 12.15 बजे सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा विकास रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 2.45 बजे जिले के नीमका गांव में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की आधारशिला रखेंगे।
बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की इस रैली के संयोजक हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को कई क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को रैली में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के हिसाब से यह रैली काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कई घोषणाएं कर सकते हैं।
रैली के लिए कई क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं ग्रीवांस कमेटी के सदस्य एडवोकेट दिनेश चंदीला ने शनिवार को सेक्टर-21ए, बी, डी, गांधी कॉलोनी, फतेहपुर चंदीला, फ्रेंड्स कॉलोनी, संत नगर सहित आधा दर्जन क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं कर रैली में पहुंचने का आह्वान किया।
इस दौरान काका जयराम चंदीला, भारत भूषण चंदीला, जयराज चंदीला, ज्ञान सिंह चंदीला, बाबा तुहीराम, मनोहर लाल, एमएल अग्रवाल, सरदार सुखदेव, सूरजभान चंदीला, जेपी अधाना, वेदप्रकाश अरोड़ा, शशि पहलवान, अंशु वशिष्ठ, संजीव चौधरी, सतेंद्र भड़ाना आदि मौजूद थे।
दुकानदारों से रैली में पहुंचने का आहवान
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सेक्टर 7-10 मार्केट एसोसिएशन के प्रधान वासदेव अरोड़ा ने इलाके के दुकानदारों मुखातिब होकर कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने हर वर्ग को मान सम्मान दिया है उससे लोगों का कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी बसंत खट्टक ने दावा किया है कि यह रैली काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। इस दौरान सीएम कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री जी! चार साल से है 1050 दुकानों के फ्री होल्ड का इंतजार
फरीदाबाद. राज्य सरकार की लापरवाही के कारण शहर की 1050 दुकानें चार साल से फ्री होल्ड का इंतजार कर रही हैं।निगम ने इसके लिए चार साल पहले ही सिफारिशी पत्र भेजा था, लेकिन आज तक कोई फैसला नहीं हो सका है।
निगम अधिकारी के मुताबिक वैसे तो शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित 1855 दुकानों को फ्री होल्ड का इंतजार है। इनमें अधिकांश दुकानें एनआईटी जोन में हैं। इनमें से 1050 दुकानों को निगम ने वर्ष 2009 में ही फ्री होल्ड करने के लिए राज्य सरकार से सिफारिश की थी। लेकिन अभी तक इसके लिए कोई पॉलिसी तय नहीं की जा सकी है।
मिल सकती है राहत
महापौर अशोक अरोड़ा के मुताबिक राजस्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया है कि नौ दिसंबर को होने वाली रैली में मुख्यमंत्री के सामने दुकानों के फ्री होल्ड का मुद्दा प्रभावी तरीके से रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस रैली में राजस्व मंत्री मुख्यमंत्री के सम्मुख 31 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत करेंगे।
व्यापार मंडल ने की मांग
व्यापार मंडल ने मांग की है कि नगर निगम की दुकानों को फ्री होल्ड किया जाए। व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया का कहना है कि फरीदाबाद के बदहाल हो चुके बाजारों को व्यवस्थित करने एवं व्यापारियों को सुविधा प्रदान करने के लिए पार्किग का प्रबंध एवं लीज द्वारा व्यापारियों को दी गई दुकानों को फ्रीहोल्ड किया जाए, इसके अलावा एक नंबर में खोखा मार्केट के दुकानदारों को बाईस साल बाद भी नगर निगम आज तक दुकानों का आवंटन नहीं कर सका है, जबकि उनसे पूरी पेमेंट भी ली जा चुकी है, इसी तरह से बाटा चौक के कबाड़ व्यापारी भी कई सालों से दुकानें मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
उनसे भी नगर निगम ने आवंटन करने से पहले पूरी राशि जमा करा ली। व्यापार मंडल के प्रधान का कहना है कि यदि इन दोनों मामलों में किसी तरह की कोर्ट कार्रवाई चल रही है, तो नगर निगम प्रशासन कोर्ट केस से संबंधित दुकानदारों को छोड़कर बाकी व्यापारियों को दुकानों का आवंटन कर सकता है।
हमने वर्ष 2009 में ही 1050 दुकानों को फ्री होल्ड करने के लिए राज्य सरकार को फाइल भेज दी थी।
डॉ.डी सुरेश, निगमायुक्त
सीएम के सामने समस्याएं उठाने की मांग
फरीदाबाद. सर्व कर्मचारी संघ ने दशहरा ग्राउंड मंे होने वाली विकास रैली के आयोजक कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप से 15-20 वर्षो से डेली वेजिज, पार्ट टाइम, अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियांे को रेगुलर करने का मामला सीएम के सामने उठाने की मांग की है।
उठेगा डीएड इंटर्नशिप का मुद्दा
फरीदाबाद. प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने डीएड छात्र अध्यापक संघर्ष समिति इंटर्नशिप की अवधि तय करने का मुद्दा उठाएंगे। इस संबंध में समिति की बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें रविवार को विकास रैली में भाग लेने आ रहे मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है।






