विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Rohtak >> Toilet Brush To Clean The Abuse Of Mentally Retard

शौचालय साफ करने वाली ब्रश से किया मंदबुद्धि युवक का उत्पीड़न

dainik bhaskar news | Jul 04, 2012, 02:42AM IST
 
 

रोहतक. बहुचर्चित ‘अपना घर’ के बाद सुर्खियों में आई रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित श्रवण संस्था के हॉस्टल वार्डन संजय ने मंदबुद्धि युवक का उत्पीड़न शौचालय साफ करने वाली ब्रश से किया। वार्डन से पूछताछ के बाद पुलिस ने यह खुलासा किया है।





साथ में आरोपी की निशानदेही पर उत्पीड़न के लिए प्रयोग की गई ब्रश भी बरामद कर ली है। इससे पहले मंगलवार सुबह सिविल लाइन थाना पुलिस ने मंदबुद्धि युवक से कुकर्म के आरोपी हॉस्टल वार्डन संजय को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया।





जांच अधिकारी एएसआई प्रकाश सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान वार्डन संजय ने खुलासा किया है कि पेट की गड़बड़ी के कारण मंदबुद्धि युवक द्वारा बार-बार शौच जाने के कारण वह परेशान हो गया। ताव में आकर उसने शौचालय की सफाई के लिए रखी ब्रश उठाई और युवक की गुदा में घोंप दी। इस कारण गुदा से खून आने लगा।




मामले की सूचना संस्था के अधिकारियों को दी, लेकिन ब्रश की बात को नहीं बताया। इसके बाद युवक का पिता नवरत्न दिल्ली से रोहतक आया और अपने बेटे को साथ ले गया। खुलासे के बाद एसएचओ कुलदीप बैनीवाल पुलिस की टीम के साथ आरोपी को लेकर संस्था में पहुंचे और उत्पीड़न के लिए प्रयोग की गई ब्रश बरामद कर ली। संस्था के शौचालय व हॉस्टल की वीडियोग्राफी करवाने के साथ-साथ पीड़ित युवक से संबंधित रिकॉर्ड व दवाइयां भी जब्त कर ली गई हैं।



स्टाफ व पिता ने बताया निर्देश

आरोपी वार्डन का पिता भिवानी जिले के गांव बरसाना निवासी सतबीर संस्था के पदाधिकारी ओपी अरोड़ा, सुपरवाइजर राकेश शर्मा, अध्यापिका ऊषा हुड्डा व आशा सहित अन्य स्टाफ सदस्य डीसी विकास गुप्ता से मिले और कहा कि हॉस्टल वार्डन संजय पूरी तरह निदरेष हैं।


वह आठ साल से संस्था में कार्यरत है, लेकिन कभी ऐसी शिकायत नहीं मिली। इसके बाद डीसी ने उन्हें पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा के पास भेज दिया। एसपी ने आरोपी के पिता व संस्था के स्टाफ को बताया कि संजय खुद आरोप कबूल कर चुका है। उससे ब्रश भी बरामद हो चुकी है। अब अदालत को फैसला करना है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment