रोहतक . निजी स्कूल संचालक प्रदेश के शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई)134-ए का जमकर विरोध करने पर उतर आए हैं। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा, अगर सरकार नहीं मानी तो तीन दिन तक प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद किया जाएगा। गौरतलब है कि स्कूल बंद करने के आंदोलन की शुरुआत रोहतक से हो चुकी है।