राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
रेपिड मेट्रो के फुल ट्रैक पर ट्रायल रन की तैयारियां शुरू
भास्कर न्यूज
| Dec 12, 2012, 01:55AM IST

गुड़गांव. एनसीआर की पहली प्राइवेट मेट्रो लाइन के फुल ट्रैक पर ट्रायल रन किए जाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
ट्रैक निर्माण का 90 प्रतिशत से ज्यादा कार्य पूरा हो चुका है। सिर्फ 700 मीटर ट्रैक का निर्माण कार्य बचा है। जिसे आरएमजीएल मेट्रो प्रबंधन दिसंबर के अंत तक पूरा करने का दावा कर रहा है। साथ ही जनवरी के पहले हफ्ते से ही पूरे 6.1 किलोमीटर के ट्रैक पर ट्रायल रन शुरू हो जाएगा। प्रबंधन ने फुल ट्रायल रन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना
शुरू कर दिया है।
सेफ्टी कमिशनर से लेनी पड़ेगी अनुमति : रेपिड मेट्रो प्रबंधन को फुल ट्रैक पर ट्रायल शुरू करने से पहले सरकार के रेलवे सेफ्टी कमिशनर से अनुमति लेनी पड़ेगी। बिना उसकी अनुमति के फुल ट्रैक पर ट्रायल रन शुरू करना संभव नहीं होगा।
क्योंकि रेपिड मेट्रो प्रबंधन के पास अभी तक अपनी सेफ्टी यूनिट नहीं है, जो यह बता सके कि ट्रैक पर ट्रायल रन किया जाना सेफ्टी के प्वाइंट से ठीक रहेगा या नहीं। रेपिड मेट्रो के प्रवक्ता सर्वेश तिवारी का कहना है कि हम 25 दिसंबर के बाद रेलवे सेफ्टी कमिशनर को पत्र लिखकर जनवरी के पहले हफ्ते में ट्रैक का मुआयना करने की गुजारिश करेंगे।
अगर वो पहले हफ्ते में ही विजिट कर लेते हैं तो उनसे हरी झंडी मिलते ही फुल ट्रैक पर ट्रायल रन शुरू कर दिया जाएगा। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ट्रायल रन लगातार तीन महीने तक चलेगा। उसके बाद ही अप्रैल के प्रथम सप्ताह से कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। जिससे लोग रेपिड मेट्रो में सफर कर सकेंगे।






