विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Rohtak >> Try To Rape In Rohtak Haryana

पड़ोसन को अकेली सोती देख, बिगड़ी पड़ोसी की नीयत और फिर..

भास्कर न्यूज | Apr 28, 2012, 02:40AM IST
 
 

रोहतक. मंडी अटेली . क्षेत्र के गांव सैदपुर में एक फौजी शराब के नशे में रात्रि को घर में रात्रि के समय बुरी नीयत से घर में घुस गया। साथ में उसे भगाने पर उसने पिटाई कर घायल कर दिया।

पुलिस को दी एक शिकायत में पीड़ित रामचरण ने बताया है कि 24 अप्रैल की रात्रि को मैं अपने घर नहीं था तो गांव का ही तेजपाल नामक फौजी मेरे घर में घुस गया। उस समय मेरी पत्नी सुमित्रा घर पर अकेली सो रही थी।


जब उसको घर से बाहर निकालने का प्रयास किया तो मेरे पिता जी चंदुराम,मेरे पड़ोसी व मेरे चाचा सहदेव सिंह को इस फौजी ने बुरी तरह से पीटा। शोर मचाने पड़ोसियों द्वारा आने पर तीनों को पीट कर चलता बना। बाद में घायलों को अटेली की पीएचसी में दाखिल करवाया।


इतना ही उस समय तक उसने मेरी पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए व धमकी दी कि इसकी शिकायत करने पर जान से मारने,जाति सूचक अपशब्द कह कर अपमानित किया। शिकायत कर्ता का कहना है कि मैं अत्यन्त गरीब बीपीएल धारक हूं। मजदूरी कर परिवार का पेट पालता हूं।


उक्त फौजी जब भी गांव में छुट्टी आता है तो गांव किसी न किसी से झगड़ा अवश्य करता है। शिकायत हर बार थाने में पहुंचती है लेकिन फौजी झगड़े के बाद माफी नामा मांग कर राजीनामा कर लेता है। पीड़ितों ने बताया कि हमारे द्वारा थाने में दी शिकायत के अनुसार कार्रवाई न होने पर उसने दूसरे दिन 25 अप्रैल को फिर घर आकर उसने मारने की धमकी दी।


घटनाक्रम के अनुसार कार्यवाही न होने से मैं तथा मेरा परिवार पिछले पांच रोज से मानसिक रूप से परेशान चल रहा हूं। न्याय न मिलने की सूरत में पुलिस अधीक्षक या अनुसूचित जाति आयोग से मला जाएगा। वही थाना प्रभारी नत्थूराम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वैसे 107,51 की कार्रवाई की हुई है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment