राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
भतीजा पड़ गया चाचा पर भारी, बुआ के लड़के के साथ मिल किया ऐसा काम
dainik bhaskar news
| Jul 12, 2012, 03:53AM IST

पुलिस के मुताबिक तीन जुलाई को ज्ञानेंद्र ने शिकायत दी थी कि उससे मोबाइल फोन पर धमकी मिली है कि अगर तीन लाख रुपए चौथ नहीं दी गई तो पूरे परिवार सहित जान से हाथ धोना पड़ेगा। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने संबंधित नंबर की जांच की गई तो तो आईडी गढ़ी सांपला के परमजीत की मिली, जो रिश्ते में ज्ञानेंद्र का भतीजा है।
पुलिस ने परमजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपनी बुआ के लड़के मोखरा निवासी रोहित कुमार व चरखी दादरी निवासी कुलदीप ने मिल कर यह योजना बनाई थी। कुछ समय पहले परिवार के अंदर जमीन बेची गई, जिसमें ज्ञानेंद्र ने डेढ़ लाख रुपए ज्यादा अपने हिस्से में ले लिए। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने यह योजना बनाई।






