विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> Unique ID Will Make Students

यूनिक आईडी दिलाएगी स्कूल छात्रों को अलग पहचान

जतिन जैन | Dec 12, 2012, 01:53AM IST
 
 

गुड़गांव.  आधार यूनिक आईडी की तर्ज पर अब आठवीं कक्षा तक के छात्रों को भी आधार आईडी दिए जाएंगे। इसे प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग जारी करेगा। आधार कॉर्ड के नंबर विशेष तौर पर तैयार कराए जा रहे हैं, जिसे एक सॉफ्टवेयर में डालते ही संबंधित छात्र का पूरा विवरण सामने आ जाएगा। 
 
इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सर्व शिक्षा अभियान विभाग को सौंपी गई है। योजना के तहत गुड़गांव जिले के करीब 70 हजार छात्रों को यह कॉर्ड दिए जाएंगे। जिला सर्व शिक्षा अभियान के संयोजक बलबीर चंद मजोका का कहना है कि फॉर्म आते ही वो इस योजना को शुरू करा देंगे। इसके लिए बहुत जल्दी एबीआरसी को ट्रेनिंग भी दिलाई जाएगी। ताकि स्कूलों से सही डाटा मिल सके। 
 
निजी स्कूलों पर लगेगी लगाम 
 
निजी स्कूल पहले विभिन्न स्कीमों के तहत छात्रों की संख्या कम और ज्यादा कर देते थे। जिसके कारण शिक्षा विभाग के पास भी छात्रों की संख्या का सही डाटा तैयार नहीं हो पाता था, लेकिन यह स्कीम लागू होने के बाद स्कूल छात्रों की संख्या के साथ हेर-फेर नहीं कर सकेंगे। 
 
एडमिशन के लिए भी होगा प्रयोग 
 
छात्रों का यह आधार नंबर एडमिशन के समय भी प्रयोग में लाया जाएगा। एक स्कूल से किसी दूसरे स्कूल में कोई छात्र एडमिशन के लिए जाएगा तो उसे अपना आधार आईडी नंबर बताना पड़ेगा। ताकि छात्र का पिछला रिकॉर्ड चेक किया जा सके। साथ ही छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्तियां और अन्य लाभ राशि भी आधार आईडी से ही प्राप्त होगी।
 
छात्रों को देनी होगी जानकारी 
 
छात्रों को एक फॉर्म भर कर अपनी जानकारी डीएफएससी ऑफिस को उपलब्ध करानी होगी। जिसके बाद विभाग में एक डाटा बैंक बन जाएगा। इसके बाद फिर शिक्षा विभाग के पास उपलब्ध कंप्यूटर सॉफ्टवेयर चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम में आधार नंबर फीड करते ही उस विद्यार्थी की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। सॉफ्टवेयर डेवलपिंग का कार्य भी चल रहा है। फिलहाल डाटा फॉर्म उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment