विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Rohtak >> Was Able To Copy Such A High-Tech Technology, It F

इतनी हाईटेक तकनीक से कर रहा था नकल, शिक्षकों के भी उड़े होश

सुनील सिंघल | Jul 17, 2012, 08:57AM IST
 
 


रोहतक.हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सोमवार को हाईटेक तकनीक से नकल करते बीटस भिवानी के बीटेक के छात्र को को यूआईईटी फैकल्टी ने पकड़ लिया। वह शर्ट के कॉलर में करीब 15 हजार कीमत वाला ट्रांस-रिसीवर और कान में 5000 का माइक स्पाइस लगाकर बाहर गाड़ी में बैठे दोस्तों की मदद से प्रश्न पत्र हल कर रहा था। छात्र का केस बना बरामद शर्ट को सील कर कंडक्ट ब्रांच में भेज दिया गया है।
यूआईईटी की मैकेनिकल ब्रांच में सोमवार को बीटेक पांचवें सेमेस्टर की विशेष परीक्षा में एनालॉग इलैक्ट्रानिक सर्किट की परीक्षा दे रहे छात्र रोल नंबर (1130133947) ने पेपर शुरू होने के करीब 40 मिनट बाद ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका डॉ. सोनिया को पंखा बंद करने को कहा।
इस पर शिक्षिका को उसकी हरकतों पर शक हुआ तो दूसरे फैकल्टी सदस्यों को बुलाकर तलाशी ली गई। परीक्षा सुपरिटेंडेंट डॉ. युद्धवीर सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान उन्हें छात्र के पास कुछ नहीं मिला, लेकिन जब उनका हाथ कॉलर पर गया, तो उसमें कुछ डिवाइस लगी महसूस हुई। कॉलर को फाड़ने पर मामला उजागर हुआ।
कोई भी खा जाए धोखा
शर्ट की कॉलर में लगा ट्रांस-रिसीवर और कान में लगे छोटे से माइक स्पाइस की कीमत 20 हजार आंकी गई। यह ऐसी डिवाइस है जो किसी भी नजर को धोखा दे दे। डिवाइस को चार्ज करने, स्विच ऑन और ऑफ करने की पूरी तकनीक कॉलर में ही बंद है। परीक्षा में इस तरह की हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल सबको सकते में डालने वाला रहा। यूआईईटी के टीपीओ अरुण हुड्डा ने बताया कि छात्र बाहर बैठे अपने दोस्तों से लगातार संपर्क में था पर उसे पंखा चलने के कारण असुविधा हो रही थी।
और सख्ती के निर्देश
यूआईईटी निदेशक प्रो. एस.पी.खटकड़ के मुताबिक उन सबके लिए यह बिल्कुल नया मामला रहा। इससे पहले मोबाइल और दूसरी तरह की आम तकनीक से तो नकल के मामले कई बार सामने आए, पर इस तरह की हाईटेक तकनीक का प्रयोग हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि भविष्य में और अधिक सख्ती की जरूरत है, ताकि इस तरह की तकनीक को भी पकड़ा जा सके।

महिला पार्षद ने किया ऐसा काम, जिसे करते समय पुरुष भी सोचे

छुट्टियों में घर आता था फौजी,प्रेमिका के साथ करता था ऐश

चोरी के पैसों पर खूब की मौज, अब पुलिस को पहले ब्वॉयफ्रेंड की तलाश

छात्रा का कुछ यूं कहना... और प्रिंसिपल ने जड़ दिया तमाचा

उसे डर था कहीं कॉलेज में लोग न उड़ाने लगे उसकी हंसी

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment