विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Panipat >> Woman Helpline

महिलाओं का हो शोषण तो डायल करें 1091

Bhaskar News | Oct 30, 2012, 03:21AM IST
 
 


पंचकूला। महिलाओं के साथ दुराचार हो चुका हो या होने की आशंका हो, काई भी-कभी भी हेल्पलाइन नंबर 1091 डायल कर जानकारी दे सकता है। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचेगी। हरियाणा के सभी जिलों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है। कॉल संबंधित जिले के पुलिस कंट्रोल रूप में रिसीव होगी। हरियाणा के डीजीपी रजीव सिंह दलाल ने पंचकूला स्थित पुलिस लाइन में इस सुविधा का सोमवार को शुभारंभ किया। दलाल ने कहा कि हेल्पलाइन पर किसी भी नेटवर्क से 24 घंटे कॉल की जा सकती है। 


 


कॉल रिसीव होते ही संबंधित थाने या चौकी में मैसेज फ्लैश हो जाएगा और फोन करने वाली महिला को सहायता दी जाएगी। दलाल ने कहा कि यदि किसी महिला या लड़की के साथ कोई छेड़छाड़ या दुराचार करने का प्रयास करता है या उनको किसी प्रकार से प्रताडि़त करता है, तो इस नंबर पर शिकायत की जा सकती है। मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एडीजीपी के सेल्वराज को सौंपी गई है। इस कार्यक्रम में एडीजीपी अनिल डाबरा, एमएस मान, के सेल्वाराज एसएस देसवाल, इंस्पेक्टर जनरल वी. कामराजा, अंबाला-पंचकूला के केके शर्मा मौजूद रहे। 


 



दिल्ली की तर्ज पर यह नंबर : बता दें कि दिल्ली में भी महिलाओं के लिए हेल्पलाइन का नंबर 1091 ही है। दलाल ने बताया कि 1091 नंबर पर ऐसा नहीं कि सिर्फ महिला ही अपने साथ हो रहे अत्याचार की जानकारी दे। बल्कि सड़क पर, आस-पड़ोस में महिला को भय की स्थिति या किसी परेशानी में देखे, तो इस नंबर पर कोई भी कभी भी शिकायत कर सकता है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment