विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Faridabad >> Women See A Live Show And The Con Trick

महिला देखती रह गई और हाथ की सफाई दिखा गए लड़के

dainik bhaskar news | May 21, 2012, 00:43AM IST
 
 

बल्लभगढ़. चावला कॉलोनी में सोने की चूड़ियां चमकाने के नाम पर दो युवकों ने एक महिला को ठग लिया। ठगों ने पहले चांदी का एक सिक्का व ब्रास की कुछ अन्य चीजें चमका कर महिला का विश्वास जीता। फिर सोने का कड़ा लेकर फरार हो गए।




महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। चावला कॉलोनी निवासी संतोष के घर रविवार दोपहर दो युवक आए। उन्होंने कहा वे लोग सोने-चांदी व तांबे आदि के गहने व सिक्के बाजार से बहुत ही सस्ते दाम पर साफ करते हैं। महिला ने सस्ते दाम सुनकर घर में कुछ तांबे की वस्तुएं व चांदी का सिक्का साफ करने के लिए युवकों को दिया।




युवकों ने मौके पर ही सिक्का चमका कर महिला को दे दिया। सिक्का व ब्रास की अन्य चीजें चमकाने के बाद युवक महिला से बोले अगर वह हाथ में पहनी हुई चूड़ियां व सोने का कड़ा भी साफ कराना चाहें तो सस्ते में साफ कर देंगे।



महिला ने सोने का कड़ा उतार कर दे दिया। युवकों ने पहले कुछ देर तो कड़े को साफ करने का नाटक किया। इसके बाद कड़े को एक बर्तन में डाला और कुछ केमिकल मिला दिया। केमिकल डालने पर पानी एकदम लाल हो गया। इस दौरान एक युवक ने महिला से गर्म पानी लेकर आने को कहा। महिला पानी लेने अंदर चली गई, जब वापस आई तो दोनों युवक गायब थे।


महिला ने बर्तन देखा तो उसमें से कड़ा गायब था। युवक सोने का कड़ा लेकर चंपत हो चुके थे। राजरानी ने उनकी आसपास तलाश भी की लेकिन दोनों युवकों का पता नहीं चल सका।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment