वाह रे कानून: जेल के अंदर बैठ कर फेसबुक पर चैटिंग कर रहा हत्या का आरोपी

गुडग़ांव. हाई प्रोफाइल रूचि भुट्टïन हत्या मामले में उसकी सास और ननद के अलावा तमिल अभिनेत्री मीरा चोपड़ा को भी आरोपी बनाए जाने की याचिका पर बुधवार को अदालत में बहस अगले 15 दिनों तक टल गई है, लेकिन अब मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है।
रूचि की मां सुधा गुप्ता ने भोंडसी जेल में बंद सुमित भुट्टïन के खिलाफ याचिका डाली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह जेल में बैठकर मोबाइल, लैपटॉप के जरिए फेसबुक का इस्तेमाल कर लोगों के संपर्क में है।
याचिका में मांग की गई है कि जेल में कानूनों की धज्जियां उड़ाने वाले सुमित भुट्टïन और मिलीभगत करने वाले जेल अधिकारी पर तुरंत कार्रवाई की जाए। जेएमआईसी मानविका की अदालत इस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगी।
सुधा गुप्ता ने सबूत के तौर पर सुमित भुट्टïन द्वारा फेसबुक अकाउंट पर किसी को भेजे गए मैसेज की कॉपी भी लगाई है, जिसमें सुमित ने लिखा है-आई एम फाइन। याचिका के अनुसार यह मैसेज 12 दिसंबर 2012 का है।
सुधा गुप्ता के अनुसार इस संबंध में उन्होंने एक एनजीओ के माध्यम से जेल प्रशासन को शिकायत भी की थी, जिसमें जेल प्रशासन ने आरोपों से इंकार किया था। सुधा गुप्ता ने याचिका के साथ जेल प्रशासन के जवाब की यह कॉपी भी लगाई है।
उल्लेखनीय है कि सुमित भुट्टïन गिरफ्तारी के बाद से भोंडसी जेल में ही है और इस बीच उसकी सुप्रीम कोर्ट तक में लगाई जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है।
मीरा को आरोपी बनाने पर बहस 24 को : मीरा चोपड़ा और मृतका रूचि भुट्टïन की सास व ननद को भी आरोपी बनाने के बाद पुलिस ने केस से बाहर कर दिया था, लेकिन सुधा गुप्ता ने इन तीनों को आरोपी बनाए जाने की अपील कोर्ट से की थी।
इस पर बुधवार को बहस होनी थी, लेकिन यह अब 24 जनवरी तक टल गई है। उल्लेखनीय है कि पांच जुलाई 2011 को शेयर कंपनी की डायरेक्टर रूचि भुट्टïन की लाश डीएलएफ फेज-3 निवास से मिली थी।
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत को हत्या का मामला मानते हुए पुलिस ने उनके पति सुमित भुट्टïन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि सास किरण, ननद सुचि भुट्टïन व तमिल अभिनेत्री मीरा चोपड़ा को केस से बाहर कर दिया था। इस पर मृतका की मां ने धारा 319 के तहत कोर्ट में उक्त तीनों को भी हत्या के केस में आरोपी बनाए जाने की याचिका लगाई है।







