राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अवैध खनन पर नहीं लगा अंकुश, होगा आंदोलन: सैणी
Matrix News
| Jul 15, 2012, 01:04AM IST
बाथू गुरपलाह गांव में अवैध खनन पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो ग्रामीणों को मजबूरन आंदोलनात्मक रूख अपनाना पड़ेगा । यह बात बाथू के वरिष्ठ नागरिक नागरिक डॉ. हरवंस सैणी ने डीसी ऊना के माध्यम से सीएम को भेजी शिकायत में कही है।
डॉ. सैणी ने गांव के ही 4 लोगों पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त लोगों द्वारा खनन विभाग से न तो इस की कोई मंजूरी ली गई और न ही कोई लाइसेंस बनवाया गया है । उन्होंने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि अवैध खनन करने वाले लोगों द्वारा दिन रात लगातार अवैध खनन किया जा रहा है, लेकिन खनन विभाग द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है । सैणी ने कहा है कि खनन विभाग द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए कोई कार्रवाई न किए जाने के रवैए से खनन विभाग के लोगों की उन लोगों के साथ मिलीभगत होने का आशंका होती है। इस लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेज कर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।






