विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Hamirpur >> हाईकमान के आदेश पर लडूंगा चुनाव: विजय शर्मा

हाईकमान के आदेश पर लडूंगा चुनाव: विजय शर्मा

Matrix News | Jul 17, 2012, 01:07AM IST
 
 

भास्कर न्यूज-!-नादौन
प्रसिद्ध समाजसेवी एवं सेवानिवृत तहसीलदार दंगड़ी निवासी विजय शर्मा ने कहा है कि वह भाजपा के एक कर्मठ सिपाही हैं और पार्टी हाइकमान का आदेश होगा तो वह आगामी विधानसभा चुनाव लडेंगे। शर्मा ने कहा कि उनका परिवार जनसंघ के समय से इस पार्टी की विचारधारा से जुड़ा हुआ है और अब प्रदेश में मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हो रहा है। जिसके चलते वह भाजपा की ओर से चुनाव लडऩा अपना सौभाग्य समझेंगे। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शर्मा ने कहा कि राजनीति में आने का उनका मुख्य उद्देश्य समाज सेवा करना है। समाजसेवी कार्यों के लेखाजोखा पर नजर दौड़ाते हुए उन्होंने कहा कि अब तक वह प्रदेश भर में गरीबों, असहायों की सहायता के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि बांट चुके हैं तथा होशियारपुर में लाखों खर्च कर हिमाचलियों के लिए मित्र मंडल भवन की स्थापना की गई है।
एक प्रश्न के उत्तर में विजय ने कहा कि पंजाब भर के एनआरआई, उद्योगपति व समृद्ध लोग उनके साथ जुड़े हुए हैं और ऐसे लोगों के सहयोग से समाज के तिरस्कृत वर्ग के लोगों की सहायता का बीड़ा उन्होंने उठाया हुआ है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment