विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Hamirpur >> आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी बदलने को लेकर विवाद गहराया

आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी बदलने को लेकर विवाद गहराया

Matrix News | Jul 17, 2012, 01:07AM IST
 
 

नादौन -!-कुठियाणा से नरयाह गांव में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को बदलने को लेकर ग्रामीणों में घमासान शुरू हो गया है। रविवार को कुठियाणा के लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल डॉ. हंसराज स्याल की अध्यक्षता में भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चांहग महासभा के जिला प्रधान चौधरी बिहारीलाल से मिला तथा आाग्रह किया कि 16 वर्ष पहले बनी इस डिस्पेंसरी को कुठियाणा गांव से न बदला जाए। प्रतिनिधि मंडल में जिला परिषद सदस्य नीलम, सुनीता, निर्मला, सत्यप्रकाश, मदन लाल, ओम प्रकाश, विधि चंद और उमेश शामिल थे। चौधरी बिहारी लाल ने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर डिस्पेंसरी को कुठियाणा से बदला गया तो स्थानीय लोग सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। अगर ऐसा किया गया तो इसका परिणाम भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में भी भुगतना पड़ सकता है। चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा इस बारे प्रदेश हाईकोर्ट में सरकार को चुनौती दी हुई है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि जब तक अदालत इस पर अपना कोई निर्णय नहीं सुना देती तब तक नरयाह गांव में लोगों की इ'छा के अनुसार बनाए गए डिस्पेंसरी भवन को बिजली और पानी के कनैक्शन न दिए जाएं अन्यथा उल्लंघन करने वाले अधिकारियों को भी ग्रामीण और महासभा के सहयोग से कटघरे में खड़ा करने से गुरेज नहीं किया जाएगा। इस मामले को मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के समक्ष रखा गया है। मुख्यमंत्री से मिलकर आग्रह करेंगे कि लोगों की भावनाओं, इ'छाओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस 16 साल पुरानी डिस्पेंसरी हो कुठियाणा में ही रहने दिया जाए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment