विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Hamirpur >> प्रशासन जनता के द्वार २७ को :डीसी

प्रशासन जनता के द्वार २७ को :डीसी

Matrix News | Jul 17, 2012, 01:07AM IST
 
 

हमीरपुर -!- लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार पर त्वरित निदान करने के दृष्टिगत ऊटपुर में 27 जुलाई को जिला स्तरीय प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। डीसी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व, पेयजल, डंगों के निर्माण, विद्युत आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा शिक्षा से संबंधित समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला में उपमंडल स्तर पर भी प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम नियमित तौर पर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों के लंबित मामलों का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने ग्रामीण क्षेत्रों के प्रवास के दौरान लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को सरकार की ओर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का समयबद्ध लाभ मिल सके।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment